महाराजा एक्सप्रेस को भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन कहा जाता है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन आगमन के दौरान यह ट्रेन चर्चा में है। इस ट्रेन का सफर केवल यात्रा नहीं बल्कि एक शाही अनुभव प्रदान करता है। इसके कोच किसी महल की तरह लगेंगे, जिनमें डीलक्स रूम, जूनियर सुइट, सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हर कमरे में आधुनिक सुविधाएं, बेहतरीन इंटीरियर और बढ़िया कम्फर्ट मिलता है।ट्रेन में स्वादिष्ट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके अलावा बार, लाउंज और पैनोरमिक व्यू के लिए बड़े शीशों वाली खिड़कियां भी खास आकर्षण हैं। महाराजा एक्सप्रेस का सफर पर्यटकों को भारत की संस्कृति और शाही ठाठ-बाट का एक्सपीरियंस देता है। चलिए आपको इस ट्रेन के बारे में बताते हैं।
इस लग्जरी ट्रेन के कोच किसी महंगे होटल से कम नहीं लगते। फर्श पर कार्पेट बिछे होते हैं और यात्रियों के लिए स्टेट रूम, डीलक्स सुइट्स साथ ही प्रीमियम सुइट्स के विकल्प उपलब्ध हैं। हर कोच में कम्फर्टेबल फर्नीचर, निजी बाथरूम और लाउंज की सुविधाएं मिलती हैं।
यात्रा को यादगार बनाने के लिए अंदर की सजावट पर खास ध्यान दिया गया है। यात्रियों को सफर के दौरान शाही अनुभव मिले, इसके लिए कोच का वातावरण बेहद भव्य और आरामदायक बनाया गया है। इस ट्रेन की हर सुविधा यात्रियों को लग्जरी और सुकून का अनोखा मेल देती है।




