देश दुनिया

भारत ने खारिज की प्रेस की आजादी व अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर नीदरलैंड के पीएम की टिप्पणी, कहा- ‘समझ की कमी है’

भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को   (डच) के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन की देश में प्रेस की आजादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर कथित टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि यह देश जीवंत लोकतंत्र है जो सभी को बोलने की आजादी देता है।

मुलाकात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले हेग में पत्रकारों से बात करते हुए PM रॉब जेटेन ने कहा, “डच सरकार को भी भारत में हो रहे घटनाक्रमों को लेकर चिंताएं हैं। यह सिर्फ प्रेस की स्वतंत्रता का मामला ही नहीं है बल्कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी है, जो वहां गंभीर दबाव में हैं।”

पीएम मोदी के सामने नहीं की बात

डच अखबार ने रॉब जेटेन के हवाले से आगे लिखा, ये चिंताएँ भारतीय सरकार के समक्ष “नियमित रूप से उठाई जाती हैं”। हालाँकि, सूत्रों ने बताया कि शनिवार को रॉब जेटेन और पीएम मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह मुद्दा नहीं उठाया गया।

व्यक्ति में समझ की कमी’

डच प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, “हमें यह सवाल मुख्य रूप से इसलिए पूछा जाता है क्योंकि सवाल पूछने वाले व्यक्ति में समझ की कमी होती है। भारत में 1.4 अरब लोग रहते हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश है।”

भारत की सभ्यता पांच हजार साल पुरानी

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसी सभ्यता से जुड़ा है जो पांच हजार साल पुरानी है। आगे विदेश सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा, “भारत को देखिए, यह कितना सुंदर है। दुनिया में कोई और ऐसा देश नहीं जहां इतने सारे धर्मों की शुरुआत हुई हो-हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म। ये सभी बात में फल-फूल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत शायद उन बहुत कम देशों में से एक हैं जहां यहूदी समाज को कभी किसी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा, यही भारत की खूबसूरती है।”

ईसा मसीह के पुनरुत्थान के बाद ही ईसाई धर्म भारत आ गया था और आज भी भारत में यह फल-फूल रहा है। भारत में आज 3 करोड़ से अधिक ईसाई हैं। यह धर्म यूरोप पहुंचने से पहले भारत आ चुका था।

सिबी जॉर्ज ने आगे कहा, “इस्लाम पैगंबर मोहम्मद के समय भारत आया और यहां खूब फला-फूला।”

MEA सचिव ने कहा कि भारत ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों से समझौता किए बिना आर्थिक सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा, “हमने गरीबी मिटाने के लिए हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। हमने गरीबी मिटाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सहारा लिया। दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा हम हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का छठा हिस्सा नहीं है, यही भारत की खूबसूरती है, जिस पर हमें गर्व है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ आफ्रीकी महिलाएं एक लड़की को पीटती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को अफ्रीकी महिलाएं पीट रही हैं वह भारतीय है और पढ़ाई करने के लिए नीदरलैंड गई थी। अब इस वीडियो को शेयर कर लोग मांग कर रहे हैं सरकार इस मामले को संज्ञान में ले

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button