Blog

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे दिवाली, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

रायपुर। नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के लिए दीपावली का दिन खास होने जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को दिवाली की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! देशभर में रहने वाले मेरे सभी परिवारजनों को दिवाली की असीम शुभकामनाएं।”

The post प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे दिवाली, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button