Blog

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादियों के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। मानसून ब्रेक के बाद बस्तर में नक्सलियों के खात्मे को लेकर फिर ऑपरेशन तेज हो गए हैं। आज सुबह से ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें छह नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास सूचना थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम अबूझमाड़ के एक इलाके में जमा है और किसी बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। जिसके बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा से डीआरजी के जवानों को ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। सुबह करीब 9 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ। जिसके बाद से लगातार दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि छह नक्सली मारे गए हैं।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बड़े नक्सली की मीटिंग हो रही है, इसकी पुष्टि के लिए दंतेवाड़ा-नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस बल को आता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Untitled design

इससे पहले कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस हमले में नक्सली तो भाग गए, लेकिन सर्चिंग में जवानों को नक्सली साहित्य सहित हथियार बरामद किए गए थे। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीएसपी नक्सल सतीश भार्गव ने बताया कि जवानों को नक्सलियों की सूचना में रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों को जवानों के आने की खबर लग गई। दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रुक रुककर काफी देर तक होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों मुंहतोड़ जवाब दिया। जिससे कि नक्सली भाग खड़े हुए।

The post सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादियों के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button