भिलाई। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। यह भ्रूण मॉडल टाउन आदर्श नगर में किराए में रहने वाले लोगों के कॉमन वॉश रूम में मिला। सुबह एक किराएदार ने देखा तो पूलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती वहां एक मकान में एक महिला के साथ रह रही युवती उसे लेकर भाग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन आदर्श नगर में रविवार को भ्रूण मिला। यहां रहने वाले किराएदार ने वॉशरूम में भ्रूण देखा। भ्रूण वॉशरूम के कमोड में पड़ा था जिसे उसने निकाला। इस दौरान इसकी जानकारी वहां रहने वाली युवती को लगी तो वह भ्रूण लेकर भाग गई। बताया जा रहा है कि वहह लड़की पिछले 15 दिन से एक अन्य किराएदार महिला के साथ रह थी। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो भीड़ लग गई। स्मृति नगर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल भ्रूण बरामद नहीं किया जा सका है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

The post भिलाई में पांच माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, वॉशरूम में किराएदारों से ने देखा… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.