रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने लगभग 13 माह का समय बीत चुका है। अभी तक मंत्रीमंडल में पूरे मंत्री नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनकी जगह खाली है और पहले से दो मंत्रियों की जगह का खाली रखा गया है। बीच-बीच में मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चा होती रही है लेकिन विस्तार नहीं। अब एक बार फिर से मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाएगा और मंत्रियों की संख्या 13 की जाएगी। इसका मतलब साफ है कि 3 मंत्री और बनाए जाएंगे।
बता दें वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 10 मंत्री कार्यरत हैं। इन्हीं 10 मंत्रियों में विभागों का बटवारा किया गया है। यदि हरियाणा फॉर्मूले पर 13 मंत्री बनाए जाते हैं तो यहां भी जातिगत समीकरणों का साधने का प्रयास किया जाएगा। यदि तीन मंत्री बनाए जाएंगे तो एक अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति और एक सामान्य वर्ग से बनाए जा सकते हैं। अब सवाल यह है कि तीन मंत्री पद के लिए किन-किन नामों की चर्चा हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि तीन मंत्रियों में एक आरएसएस की पसंद का दो मंत्री संगठन की पसंद से बनाए जा सकते हैं।

सीएम साय ने कहा था जल्द होगा विस्तार
21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे, उनके दौरे से पहले मंत्री मंडल के विस्तार की चर्चा है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए जल्द ही मंत्री मंडल के विस्तार की बात कह चुके हैं और वह भी इसी माह होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। नए मंत्रियों में जिन नामों पर सबसे ज्यादा फोकस हो रहा है वह भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। संभवत: सीनियर पर पिछली सरकारों में मंत्री रहे कुछ दिग्गज विधायकों को मंत्री बनने का मौका न मिल सके।

इन विधायकों के नाम सबसे आगे
छत्तीसगढ़ के तीन नए मंत्रियों की बात की जाए तो ओबीसी से दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति से आरंग के विधायक सतनामी गुरु खुशवंत साहेब व सामान्य वर्ग से सरगुजा क्षेत्र विधायक राजेश अग्रवाल, बिलासपुर से अमर अग्रवाल व रायपुर से राजेश मूणत के नामों की चर्चा है। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव को लेकर कहा जा रहा है कि इससे यादव समाज को साधने का मौका मिलेगा और उनकी पृष्ठभूमि भी आरएसएस से जुड़ी हुई है। वहीं सतनामी गुरु खुशवंत साहेब को रायपुर संभाग से मौका मिल सकता है। क्योंकि संभाग से अभी एक ही मंत्री टंकराम वर्मा है और रायपुर को तवज्जों देने उन्हें मौका मिल सकता है। हालांकि अभी यह सब केवल कयास हैं और अंतिम घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा और उसके बाद ही मंत्रीमंडल की तस्वीर साफ हो पाएगी।
The post सरकार बनने के 20 माह बाद साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा, हरियाणा फार्मूले पर 13 हो सकती है मंत्रियों की संख्या! appeared first on ShreeKanchanpath.