बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एएसआई ने फांसी लगाकर का आत्महत्या कर ली। पुलिस बैरक में शनिवार की सुबह एएसआई की लाश लटकती मिली। साथी आरक्षकों ने सुबह जब लाश लटकती देखी तो उसे उतार कर अस्पताल ले गए। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक आरक्षक की पहचान हीरामन मंडावी के रूप में हुई और वह दुर्ग के बोरसी का रहने वाला था। घटना बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।
दल्ली राजहरा पुलिस ने बताया कि हीरामन मंडावी पुलिस बैरक में ही रहते थे। 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे थाने में कार्यरत रहे और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब कुछ जवान स्नान कर लौटे तो उन्होंने हिरामन को फंदे पर झूलते देखा। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The post एएसआई ने बैरक में लगाई फांसी, दुर्ग का रहने वाला था, सुबह लटकती मिली लाश appeared first on ShreeKanchanpath.