Blog

Bhilai Breaking : खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से 6 वीं क्लास के छात्र की मौत

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मक्के के खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड रहे करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय कक्षा छठवीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। सूचना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम तमेश कुमार डहरिया बताया जा रहा है। गनियार गांव में किसान ने अपने मक्के के खेत को मवेशियों से बचाने के लिए करंट लगा रखा था। बताया जा रहा है कि तमेश इसकी चपेट में आ गया और बिजली के झटके से वह बेसुद हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तमेश कक्षा छठवीं का छात्र था। बच्चे के पिता रामा डहरिया भिलाई चरोदा निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम करते हैं।  इस घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोग खेत के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बहरहाल पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

image 13

The post Bhilai Breaking : खेत की बाउंड्रीवॉल में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से 6 वीं क्लास के छात्र की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button