Blog

Bhilai Breaking : नकली सोने के टॉप्स थमाकर असली सोने की अंगूठियां ले गया शातिर, जवाहर मार्केट में दो ज्वेलर्स से ठगी

भिलाई। जवाहर मार्केट के दो ज्वेलर्स को 65 साल के बुजुर्ग ने चूना लगा दिया। नकली सोने के टॉप्स देकर असली सोने की अंगूठी व चांदी का सिक्का ले गया। दोनों दुकानदारों से शातिर ठग ने लगभग 60 हजार रुपए की ज्वेलरी ठग ली। बाद में जब दोनों ज्वेलर्स को पता चला कि सोने के टॉप्स नकली हैं और बुजुर्ग उन्हें ठग गया। इसके बाद छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में छावनी पुलिस ने अलग अलग दो एफआईआर दर्ज किया है।

पहले मामले में रामनगर राम जानकी मंदिर सुपेला निवासी पवन कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सरकुलर मार्केट में उसकी न्यू अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 7 जुलाई 25 की शाम करीबन 6:05 से 06:20 बजे के बीच एक व्यक्ति आया था। उसने अपने पास रखे कान का एक जोडी सोने का टॉप्स दिया। उसने पवन सोनी के पिता ओमप्रकाश सोनी से बात की और कान के टॉप्स का वजन करने पर 4.000 ग्राम हुआ। वर्तमान रेट के अनुसार कीमत 29000 रुपए का बना। उक्त व्यक्ति ने दुकान से उसके बदले में एक सोने की अंगुठी पसंद किया जो कि वजन 2.780 ग्राम कीमत 27000 रुपए का हुआ। चांदी का सिक्का 05 ग्राम का 02 नग खरीदा जो कि 1000 रुपए का था। बाकि रकम 1000 रुपए उस व्यक्ति को वापस किया गया। उक्त व्यक्ति अपना नाम राजेश पाठक उम्र लगभग 65 साल पता भिलाई बताया। उसी नाम से बिल भी कटा। उसके  बाद मे चेक करने पर उक्त सोने का टॉप्स नकली निकला।

office boy girl

सहेली अलंकरण में हुई ऐसी ही वारदात
राजेश पाठक नाम के बुजुर्ग ने यही वारदात जवाहर मार्केट की ज्वेलरी दुकान सहेली अलंकरण भी किया। यहां उसने अपना नाम राजेश रामपाल पाठक बताया। इस मामले में दुकान संचालक मनोज जैन ने शिकायत दर्ज कराई। 7 जुलाई 25 को शाम करीबन 5:30 से 6:00 बजे के बीच वह सहेली अलंकरण में गया। अपने पास रखे कान का एक जोडी टॉप्स के बदले में सोने की अंगुठी एवं चांदी का सिक्का लेने की बात की। वहां के स्टाफ नरेश सोनी टॉप्स का वजन किया तो 4.000 ग्राम हुआ। जिसका वर्तमान रेट के अनुसार कीमत 33200 रुपए का बना। उसके बदले में एक सोने की अंगुठी पसंद किया जो कि वजन 2.920 ग्राम कीमत 31055.00 रुपए का हुआ। एक चादी का सिक्का 10 ग्राम का खरीदा जो कि 1205 रुपए का था। बाकि रकम 940 रुपए उसे वापस किया गया। बाद में चेक करने पर उक्त सोने का टॉप्स नकली निकला।

book now

सीसी टीवी में कैद हुई आरापी की तस्वीर
दोनों ही मामलों में एक ही व्यक्ति ने ज्वेलर्स को ठगा है। उसकी तस्वीर दोनों ही दुकानों के सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। छावनी पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति ने इस तरह से और भी दुकानों में ठगी की होगी। एक ही दिन जवाहर मार्केट व सर्कुलर मार्केट में नकली सोने के टॉप्स के बदले असली सोने की अंगूठियां ले जाने से पुलिस भी हैरान है। आखिर ज्वेलरी दुकान के संचालक पहले कैसे यह नहीं जान पाए कि वह नकली सोना दे रहा है। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

The post Bhilai Breaking : नकली सोने के टॉप्स थमाकर असली सोने की अंगूठियां ले गया शातिर, जवाहर मार्केट में दो ज्वेलर्स से ठगी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button