नारियल तेल से बगल के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?
How to Remove Underarms Hair: हम सभी अपने चेहरे, हाथ और पैरों की पूरी देखभाल करते हैं। लेकिन, अंडरआर्म्स की केयर करना जरूरी नहीं समझते हैं। जबकि, अंडरआर्म्स (बगल) की देखभाल करनी भी बेहद जरूरी होती है। अगर अंडरआर्म्स को साफ न किया जाए, तो इससे पसीना जमा हो सकता है और बदबू आने लगती है। इसकी वजह से लोगों को कई जगहों पर शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, बगल को सिर्फ करना ही नहीं, यहां के बालों को हटा भी जरूरी होता है। बगल के बालों को निकालना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि सभी तरह के आउटफिट आसानी से पहने जा सके। ज्यादातर लोग अंडरआर्म्स के बाल निकालते हैं। कोई रेजर तो कोई वैक्स का सहारा लेता है। आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से भी अंडरआर्म्स के बाल निकाल सकते हैं। नारियल तेल एक ऐसा ही घरेलू उपाय है, जो बगल के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। आइए, जानते हैं कि नारियल तेल से बगल के बाल कैसे हटाएं (Nariyal Tel se Bagal ke Baal Kaise Hataye)?
नारियल का तेल और शहद
अगर आप बगल के बालों से परेशान हैं, तो नारियल तेल और शहद का इस्तेमाल करके इन्हें हटा सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल और शहद को मिक्स करके गर्म करें। अब पेस्ट को बगल पर लगाएं और फिर बालों के ग्रोथ की विपरीत दिशा में पेस्ट को निकाल दें। इससे अंडरआर्म्स के सारे बाल निकल जाएंगे और त्वचा साफ्ट-शाइनी भी बन जाएगी। शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। इससे त्वचा पर जलन और इरिटेशन भी नहीं होगी।
नारियल का तेल और चीनी
बगल के बाल निकालने के लिए आप नारियल तेल और चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नारियल तेल और चीनी का मिश्रण बालों को आसानी से निकालने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए आप पानी में चीनी मिलाएं और इसे गर्म करके घोल बनाएं। इसे नारियल का तेल भी मिलाएं। फिर पेस्ट को दोनों अंडरआर्म्स पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में निकाल दें। इससे बगल के सारे बाल जड़ से आसानी से निकल जाएंगे। इससे त्वचा की ड्राईनेस भी कम होगी।
नारियल का तेल और नींबू का रस
अंडरआर्म्स यानी बगल के बाल निकालने के लिए नारियल तेल और नींबू का मिश्रण भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल, नींबू का रस और चीनी का घोल तैयार करें। इस घोल को बगल पर अप्लाई करें और फिर हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में निकाल लें। इसके बाद त्वचा को गुनगुने पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इससे बगल के सारे अनचाहे बाल निकल जाएंगे। नींबू का रस बगल का कालापन भी दूर करने में मदद करेगा।
नारियल तेल और बेसन
नारियल तेल और बेसन को एक साथ मिलाकर भी बगल के अनचाहे बालों को निकाला जा सकता है। इसके लिए आप नारियल के तेल में बेसन मिक्स करें। अब इस पेस्ट को दोनों कांखों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे हेयर ग्रोथ के विपरीत दिशा में रगड़ते हुए साफ करें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी रिमूव हो जाएंगे और त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। नारियल तेल और बेसन, गर्मी की वजह से होने वाले पसीने और बदबू से भी राहत दिलाते हैं।
नारियल के तेल से बगल का कालापन कैसे दूर करें?
नारियल का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। नारियल तेल त्वचा पर नमी बनाए रखता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों, कालेपन और पिग्मेंटेशन को कम करने में असरदार होता है। अगर आपके बगल पर कालापन जमा है, तो नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बगल का सारा कालापन रिमूव हो जाएगा। नारियल तेल बैक्टीरियल इंफेक्शन और पसीने की बदबू को भी दूर करता है।