Blog

युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

भिलाई। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो प्रसारित कर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी युवक को खुर्सीपार पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 79 बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66E, 67 एवं 67A के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस मामले में प्रार्थिया द्वारा 14 जुलाई 2026 को खुर्सीपार थाने  में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीडिता ने बताया कि मनीष साहनी द्वारा वीडियो कॉल के दौरान उसकी जानकारी एवं सहमति के बिना अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद उसने उक्त वीडियो को मोबाइल फोन के माध्यम से उसके रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर भेजकर सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार किया, जिससे पीड़िता की निजता एवं प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 279/2026 पंजीबद्ध कर धारा 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66E, 67 एवं 67A के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार से एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देवरिया (उत्तर प्रदेश) रवाना किया गया। लगातार पतासाजी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी मनीष साहनी को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, पीएसआई सौरभ, सहायक उप निरीक्षक तुलसी, सहायक उप निरीक्षक राजमणि सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी व्यक्ति की निजी फोटो अथवा वीडियो का अवैध रूप से प्रसारण करना दण्डनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन को दें। साइबर अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button