Blog

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरहाटेपना (बुटंगा) निवासी मनीषा बाई, पार्वती बाई, निर्मला बाई एवं विकास राम को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। जाति प्रमाण पत्र मिलने से उनके बच्चों की शिक्षा और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हुई है।

15 दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से संबंधित इन परिवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र का अभाव बच्चों की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने में बाधा बन रहा था। हितग्राहियों ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में, आवेदन के लगभग 15 दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

समय-सीमा में प्रमाण पत्र मिलने से अब हितग्राही परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है।

जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा का आधार

हितग्राहियों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनके बच्चों को विद्यालय में छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में परेशानी होती थी। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब पात्रता संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करना आसान हो गया है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग भी सुगम हुआ है।

शासकीय सेवाओं की समयबद्धता से परिवारों को मिली राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवारों और सदस्यों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में बगीचा तहसील द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदन का समयबद्ध निराकरण करते हुए हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर मनीषा बाई, पार्वती बाई, निर्मला बाई एवं विकास राम ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की शिक्षा और छात्रवृत्ति सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हुई है। हितग्राहियों ने समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button