Blog

15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, स्मृति नगर में ग्राहक की तलाश में पकड़ाया

भिलाई। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया। जब्त चिट्टा की कीमत 3,40,000 रुपए बताई जा रही है। साथ ही आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस तरह कुल 3,70,000 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर को दिनांक 06.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जुनवानी से खम्हरिया की ओर अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम खम्हरिया क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा घटना में प्रयुक्त एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद चिट्टा/हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹3,40,000 तथा मोबाइल सहित कुल जप्ती लगभग ₹3,70,000 है। आरोपी ने अपना नाम हर्ष देव सिंह विज निवासी शांतिनगर भिलाई बताया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 21(ख), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी स्मृतिनगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद करने में सराहनीय भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

The post 15 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, स्मृति नगर में ग्राहक की तलाश में पकड़ाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button