नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके कारण नसों की कमजोरी (Nerve Weakness) एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को प्रभावित करती है। नसों की कमजोरी के कारण सुन्नपन (Poor Blood Circulation), ऐंठन और ब्लॉकेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इन परेशानियों को दूर करने और कमजोर नसों को दोबारा मजबूत बनाने में योग मददगार हो सकता है। योग (Yoga for Nerves) करने से नसों की काम करने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं नसों की कमजोरी दूर करने के लिए 5 योगासनों के बारे में।
नसों की कमजोरी दूर करने के लिए 5 योगासन (Yoga for Strong Nervous System)
पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)
पश्चिमोत्तानासन नसों को मजबूत बनाने और रीढ़ की करता है। यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करता है।