भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा सटोरियों पर नकेल कसी जा रही है। अवैध रूप से सट्टे का कारोबार कर रहे 13 सटोरियों को सट्टा पट्टी के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी क खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार, गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और खिलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामा मस्जिद के पीछे हटरी बाजार दुर्ग में घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखते व खिलवाते हुए कुल 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह पोलसाय पारा में भी 3 सटोरियों को पकड़ा गया। इनके पास से 21 हजार रुपए नगद और मोबाइल बरामद कर जुआ एक्ट के धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी
मो. नसीर उम्र 53 साल पता हटरी बाजार दुर्ग
मो. हनीफ उम्र 62 साल पता पांच बिल्डिंग दुर्ग
सुरेश साहू उम्र 45 साल पता पटेल चौक दुर्ग
शफी अख्तर उम्र 55 साल पता हटरी बाजार दुर्ग
गौतम यादव उम्र 60 साल पता डिपरापारा दुर्ग
सुनील राव उम्र 47 साल पता तकियापारा दुर्ग
संजीव सोनी उम्र 40 साल पता इंदिरा कॉलोनी दुर्ग
शशि सेंदरे उम्र 50 साल पता पोटिया रोड दुर्ग
नाज बेगम उम्र 56 साल पता लुचकीपारा दुर्ग
ज्योति राव उम्र 40 साल तकियापारा दुर्ग
खिलेश्वर यादव 20 साल किन कसारीडीह दुर्ग
फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन तकियापारा दुर्ग
मोह. जहीर उम्र 23 साल साकिन पोलसायपारा दुर्ग

The post सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की नकेल, एक महिला सहित 13 सटारिए गिरफ्तार… अलग-अलग जगहों पर दी दबिश appeared first on ShreeKanchanpath.