Blog

Breaking News : हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, एसीआई रायपुर में ली अंतिम सांस

भिलाई। दुर्ग जिले के प्रख्यात कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर के एसीआई में गुरुवार शाम 4:20 बजे अंतिम सांस ली है। वे कुछ दिनों से स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एसीआई में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे हास्य रस के कवि होने के साथ ही पेशे से वे आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। श्री दुबे का जन्म 8 अगस्त 1953 को बेमेतरा तात्कालीन दुर्ग जिला में हुआ था। उनकी हास्य कविताएं देश विदेश में प्रख्यात हैं। उन्होंने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश के अलग अलग राज्यों व विदेशों में भी कार्यक्रम किए। भारत सरकार ने उन्हें साल 2010 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था। वे 2008 में काका हाथरसी से हास्य रत्न पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी रहे है। उन्होंने अपने जीवनकाल में पांच पुस्तकों की भी रचना की है।

office boy girl

The post Breaking News : हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, एसीआई रायपुर में ली अंतिम सांस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button