रायपुर। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्राफी 2025 का आयोजन 07 दिसंबर 2025 से किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच दिनांक 29-31 दिसंबर 2025 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में पंजाब अंडर 16 टीम के विरुद्ध खेला गया।
पंजाब अंडर 16 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 40.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 114 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से चंद्रान्श यादव ने नाबाद 43 रन बनाये। अंशुमन ठाकुर ने 20 रन तथा अनिकेत कुजुर ने 15 रनों का योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह ने 4 विकेट तथा यर्थाथ सिंह चौहान ने 3 विकेट लिये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 12 ओवरों में 2 विकेट खोकर 36 रन बना लिये है। छत्तीसगढ़ की ओर से अनिकेत कुजुर 21 रन पर नाबाद खेल रहें है। वहीं पंजाब की ओर से अभिशेख राजपुत ने 2 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 14 रनों की बढ़त बना ली हैं।
पंजाब की ओर से शिवम मत्री ने 4 विकेट तथा जैविन ने 3 विकेट प्राप्त किये। पंजाब ने अपनी पहली पारी में 61.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाये। पंजाब की ओर से अभिशेख राजपुत ने नाबाद 39 रन बनाये तथा पंजाब को पहली पारी में बढ़त दिलाई। उनके अतिरिक्त उपदेश्वर सिंह ने 21 रन तथा साहिबजोतवीर सिंह ने 20 रन बनाये।
The post 16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने बनाई 14 रनों की बढ़त, पहले दिन अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिए 3 विकेट appeared first on ShreeKanchanpath.


