Blog

Breaking News : जशपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा – चरित्र शंका में महिला व दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए ट्रपल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहीं निकला जो शराब के नशे में गांव में कह रहा था कि उसने तीन लोगों को मारकर नदी में दफना दिया है। पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार किया। वह दक्षिण भारत की ओर भागने की फिराक में था। यही नहीं हत्याकांड के बाद उसने खुद को खत्म करने के लिए जहर भी खा लिया था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिससे वह खतरे के बाहर हुआ। फिलहाल पुलिसने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें तपकरा पुलिस को दो दिन पहले सोमवार 23 जून को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कही बोल रहा था कि वह साजबहार (उतियाल नदी) में 1 महिला और 2 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है। इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक की। मौके पर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर देखने पर 01 लड़का बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं 01 बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 01 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसका पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामवासियों द्वारा की गई। इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की।

office boy girl

विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है। उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई। प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी। चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की ओर भेजी गई थी। इसी दौरान टेक्निकल टीम द्वारा सूचना मिला कि वह रांची में मौजूद है इस पर तत्काल दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को अभिरक्षा में लिया गया।

book now

आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पूर्व जहर का सेवन कर लिया है, पुलिस द्वारा तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है, पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद दोनों बच्चों को भी बारी-बारी से हत्या किया। आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार कर लिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी, अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लाया गया है, गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम नाम से पुरस्कृत किया गया है। उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी,एएसआई हरिशंकर राम, नसरुद्दीन खान, मिराज किस्पोट्टा एवं अन्य सम्मिलित रहे।

The post Breaking News : जशपुर ट्रिपल मर्डर का खुलासा – चरित्र शंका में महिला व दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button