भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सडको एवं चौक चौराहों की अभियांत्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडकों से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में नेशनल हाईवे में हुए सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए भारी वाहन के ऐसे ब्लाइंड स्पॉट जहां से भारी वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है जिससे दो पहिया वाहन चालक, सायकल चालक एवं पदयात्री सडक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐसे स्थान (ब्लाइंड स्पॉट) के प्रति लोगों को जागरूक करने नेशनल हाईवे, दुर्ग भिलाई के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाया गया। साथ ही चौक चौराहे मॉल में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग दो पहिया वाहन चालक, सायकल चालक एवं सडक पर चलने वाले पदयात्रियों से यही अपील करती है कि सुरक्षित परिवहन के लिए भारी वाहन से एक निश्चित दूरी बनाकर ही चले।

The post यातायात विभाग ने लगाए ब्लाइंड स्पॉट से संबंधित होर्डिंग, वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक appeared first on ShreeKanchanpath.