Blog

भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार

सांसद प्रतिनिधि ने लगाया निगम में कमीशन खोरी का अरोप, गुणवत्ता पर उठाए सवाल

भिलाई। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां के वार्ड क्रमांक 9 शीतला पारा स्थित बमनीन तालाब की दीवार आधे घंटे की बारिश में ही ढह गई है। 97 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा था और इसका आधा से ज्यादा काम पूरा हो चुका है और ठेकेदार को आधा पेमेंट का भुगतान किया जा चुका है। ऐसे में दीवार ढहने से निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में सांसद प्रतिनिधि ने कमीशन खोरी का आरोप लगाया है।

बता दें रविवार शाम को अचानक मौसम नले करवट ली और बारिश शुरू हो गई। दुर्ग भिलाई जमकर बरसात हुई। कहीं आधे घंटे तो कहीं दों घंटे तक पानी गिरा। बारिश का असर यह हुआ कि शीतला पारा वार्ड क्रमांक 9 स्थित बमनीन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई दीवार ढह गई। दीवार को बनाकर लोगों के चलने के लिए पेवल ब्लॉक लगाए गए लेकिन यहां लगभग 100 फीट तक दीवार ढही। बताया जा रहा है कि नींव मजबूत नहीं होने के कारण दीवार ढह गई है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

office boy girl

गुणवत्ता विहीन कार्य
तालाब की दीवार गिरने के बाद निगम के कार्य में कमीशन खोरी का आरोप लग रहा है। स्थानीय पार्षद सुषमा चंद्राकर व सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर ने कहा है कि हमने कई बार निगम में काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए। निर्माणी एजेंसी तय मानकों पर काम नहीं कर रही थी। इसके लिए अफसरों से निरीक्षण का भी निवेदन किया गया। निगम के अधिकारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने भी नहीं जाते। निर्माणाधीन तालाब की दीवार गिरने का कारण निगम में बढ़ चुकी कमीशन खोरी है। इसके कारण ठेकेदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है।

book now

महापौर ने कहा- जानकारी लेता हूं
वहीं इस मामले में महापौर निर्मल कोसरे का कहना है कि तालाब की दीवार गिरने की जानकारी सुबह मिली है। कैसे और क्या हुआ इसकी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। महापौर ने कहा कि निगम क्षेत्र में कुछ तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई होगी।

The post भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button