नईदिल्ली ए.। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 265 लोगों की जान चली गई। अभी मामला थमा भी नहीं और एयर इंडिया के एक प्लेन में बम होने की धमकी मिली। फुकेट से नईदिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बम होने की धमकी के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विमान संख्या एआई-379 ने थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। विमान में 156 यात्री सवार थे। थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसे 12:40 बजे दिल्ली उतरना था। लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान 11:40 बजे वापस फुकेट थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट की आपात लैंडिंग बम की धमकी मिलने के बाद कराई गई। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।

The post फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on ShreeKanchanpath.