देश दुनिया

ढोल बजाओ रे, मानसून केरल पहुंच गया है, पढ़िए मध्य प्रदेश कब तक आ जाएगा

मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। मानसून के बादलों ने भारतीय वायु सीमा में प्रवेश कर लिया है। केरल में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इस जानकारी के आधार पर हम पूर्वानुमान लगा सकते हैं, कि मध्य प्रदेश की वायु सीमा में मानसून के बदले कब तक प्रवेश कर जाएंगे। मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश कब होगी।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

केरल में मानसून की बारिश 8 दिन पहले हो गई है। सामान्य तौर पर दिनांक 1 जून को भारत की भूमि पर मानसून की बारिश होती है। अब मानसून आगे बढ़ेगा। मानसून को केरल से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक आने में 15 दिन का समय लगता है। यह हवाओं पर निर्धारित होता है और 2-3 दिन का अंतर भी हो जाता है। क्योंकि केरल में आठ दिन पहले मानसून आ गया है इसलिए मध्य प्रदेश के आसमान में इसी महीने के लास्ट तक मानसून के बादल दिखाई देने लगेंगे। 7 जून 2025 के आसपास मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून की बारिश हो जानी चाहिए।

मध्य प्रदेश में इस बार कैसी बारिश होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश होगी। यह सामान्य से 5% अधिक होने की संभावना है। यानी इस बार मध्य प्रदेश में औसत 105% बारिश होगी। यह किसानों के लिए गुड न्यूज़ है। जिन लोगों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की सूचनाओं के आधार पर अपनी खेती प्लान की है उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि, जबलपुर-शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी कोटा फुल हो सकता है। साल 2023 में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी, लेकिन 2024 में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 44 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हुई थी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button