सुल्तानगंज| विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष डॉ. कुमारी अलका चौधरी का चयन इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। वे मुंगेर विश्वविद्यालय में योगदान देंगी। उनकी इस सफलता पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, उनके पति चंद्रशेखर आजाद सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। डॉ. कुमारी अलका वर्ष 2013 से 2018 तक मुरारका कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी रह चुकी हैं। उसके बाद वे 2020 से मुंगेर विवि के आरएस कॉलेज तारापुर में गेस्ट फैकल्टी के पद पर कार्यरत हैं।
0 2,500 Less than a minute





