छत्तीसगढ़

समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर, 4 हजार स्क्वायर फीट में बसा है खूबसूरत आशियाना, गार्डन में लगे नारियल, चीकू, केले और काजू के पेड़

समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर, 4 हजार स्क्वायर फीट में बसा है खूबसूरत आशियाना, गार्डन में लगे नारियल, चीकू, केले और काजू के पेड़समीरा रेड्डी मुंबई से गोवा शिफ्ट हो चुकी हैं। करीब 5 साल पहले  एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर गोवा शिफ्ट हो गई थीं। समीरा जब मुंबई से गोवा शिफ्ट हुईं, उन्होंने न केवल अपना शहर बदला, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका भी बदला। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह अक्सर अपने हरे-भरे इलाके में बसे बंगले और इसके गार्डन की झलक साझा करती रहती हैं। वहीं पिछले दिनों अर्चना पूरन सिंह भी अपने परिवार के साथ समीरा के गोवा स्थित घर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अभिनेत्री के घर का ‘होम टूर’ भी दिया। होम टूर में समीरा ने अपने घर के साथ-साथ अपने बंगले के चारों ओर फैले हरे-भरे और फलों से लदे बगीचे की झलक भी दिखाई। इसे देखकर अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार बेहद खुश हो गया।

समीरा रेड्डी का खूबसूरत घर और गार्डन

समीरा रेड्डी का गोवा वाला घर ऊंचे ताड़ (पाम) और फलों के पेड़ों से घिरा है। खास बात तो ये है कि अभिनेत्री इस बगीचे में उगने वाले फलों और अन्य चीजों का पूरा इस्तेमाल भी करती हैं। समीरा के घर की जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वो है इसके चारों तरफ की हरियाली। एक्ट्रेस का घर ऊंचे, स्थानीय और ट्रॉपिकल पेड़ों से घिरा है, जिनमें बांस, नीम, चीकू, नारियल, काजू और यहां तक की एवाकाडो के पेड़ भी शामिल हैं। समीरा ने अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार से बात करते हुए बताया था कि वह करीब 10 दिन के लिए गोवा आई थीं और फिर कभी वापस नहीं गईं। उन्होंने मुंबई छोड़कर यहीं बसने का मन बना लिया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button