Blog

CG Crime : पोते ने की दादी की हत्या, लकड़ी का पीढा सिर पर दे मारा, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली बात पर पोते ने दादी की हत्या कर दी। गुस्से में पोते ने दादी को जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और उसका सिर लकड़ी के पीड़ा से टकराया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा की दूसरे दिन सुबह मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पोता फरार हो गया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला चौकी दोकड़ा का है।

portal add

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 9 मई 2025 को भगत राम चौकी दोकड़ा, ने चौकी  आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, इसकी मां मोदी बाई का भतीजे सोनसाय राम से 7 मई को विवाद हुआ। इसके बाद उसने घर में धक्का दे दिया। जिससे उसकी मां मोदी बाई दरवाजे के चौखाट से टकराकर, जमीन पर रखे लकड़ी के पीढा पर गिर गई। सिर में चोट आने के कारण दूसरे दिन सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। इस मामले मे अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

office boy girl

पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम की उपस्थिति में संयुक्त रूप से, घटना स्थल का निरीक्षण  कर, शव का पंचनामा कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया  मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा  मोदी बाई के शव का  डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतिका को किसी भोथरे वस्तु  से सिर पर प्रहार करने से एवं शरीर के अन्य हिस्सो में आई चोट से मृत्यु होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतिका के पोते आरोपी सोनसाय राम पिता बुधनाम राम (22) के विरूद्ध हत्या करने  के लिए धारा 103 (1) बीएनएस का कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

book now

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनसाय राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि 6 माह पूर्व उसने 21 वर्ष की युवती को उसके द्वारा बिना विवाह घर में पत्नी बनाकर रखा था। जिस बात को लेकर उसकी दादी मोदी बाई एवं आरोपी  सोन साय के मध्य अकसर वाद विवाद होता था। 7 मई 2025 को विवाद हुआ जिससे उसने अपनी दादी मृतिका मोदी बाई को पहले घर में लगे चौखाट पर धक्का देकर तथा हत्या करने की नियत से घर में रखे लकड़ी के पीढा से मृतिका के सिर पर दो-तीन बार प्रहार कर चोट पहुंचाया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का पीढ़ा को जब्त कर लिया गया है। आरोपी सोनसाय के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक  संजय राम नागवंशी आरक्षक क्रमांक  प्रकाश मिंज, आरक्षक क्रमांक कुलकान्त हंसरा का सराहनीय योगदान रहा है।

The post CG Crime : पोते ने की दादी की हत्या, लकड़ी का पीढा सिर पर दे मारा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button