तेजी से बढ़ते शहर में लगातार अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिला प्रशासन ने भी अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। इसके चलते अब तक 38 अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है तो फेहरिस्त में अब 19 का आंकड़ा और जुड़ गया। अपर कलेक्टर ने 37 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि अवैध कॉलोनाइजर के साथ जमीन मालिक भी शामिल है, जिसमें महिलाएं भी हैं।
शहर के आसपास के गांवों में चल रहा बड़ा खेल
इंदौर में अवैध कॉलोनियां काटने का सिलसिला जारी है। कई जालसाज किसानों से एग्रीमेंट कर कच्ची सड़क व ड्रेनेज के पाइप डालकर प्लॉट बेच देते हैं। यह खेल शहर के आसपास के गांवों में हो रहा है। इस पर कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उस पर अपर कलेक्टर गौरव बेनल ने रजिस्ट्रार विभाग से कच्ची जमीन पर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचने वालों की सूची निकलवाई थी।
अवैध कॉलोनाइजरों की फेहरिस्त
● बिचौली हप्सी तहसील
गांव और अवैध कॉलोनाइजर
1. बिहाडिया : लक्ष्मीबाई बेवा सत्यनारायण व योगेश पिता सत्यनारायण
2. मोरोद नेहरू : विद्याबाई चौधरी, हेमंत चौधरी व मुस्कान चौधरी
4. उमरीखेड़ा : पदम सिंह इंदौरीलाल व कमलाबाई पदमसिह
5. कैलोद कर्ताल: जितेश वर्मा
● देपालपुर तहसील
6. कालीबिल्लौद : शैलेन्द्र मुदगल
7. कालीबिल्लौद : प्रकाश चौधरी
9. कालीबिल्लौद : पोप सिंह राठौर व राज खंगार रामसिंह
10. रणमल बिल्लौद :पोप सिंह राठौर
● राऊ तहसील
12. पिपल्याराव : हंसराज पटेल, मंजीत सिंह भाटिया और रमनदीप सिंह भाटिया
13. बिलावली : धाकड़ कोल्ड स्टोरेज प्रा.लि. तर्फे शमशेर सिंह और राहुल दात्रे
14. भानगढ़ : महेंद्र अवस्थी और संजय चौकसे
15. गवली पलासिया : कमरुद्दीन रमजान
16. दतोदा : रामगोपाल कुमावत, खुमान सिंह कुमावत और लाल सिंह पटेल
17. दतोदा : कैलाश कुमावत और राकेश यादव
18. दतोदा : कमलाबाई, लीलाबाई नरसिंह, लीलाधर पिता रुगनाथ, ममता काछी और भारत धाकड़
19. सांवेर : गोविंद सोमनाथ शर्मा
सभी को भेजे नोटिस
130 अवैध कॉलोनी की फेहरिस्त आने पर सभी को नोटिस देकर केस बनाए गए। हाल ही में अपर कलेक्टर बेनल की अदालत ने 19 अवैध कॉलोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए, जिसमें 37 लोगों को आरोपी बनाया जाएगा। इन्होंने कुल 16.376 हेक्टेयर पर 564 प्लॉट काटकर बेचे, जिन पर निर्माण हो गया था। कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि अब तक बेनल ने 56 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।