देश दुनिया

नमाज रोकेंगे नहीं लेकिन सड़क पर भी नहीं होने देंगे’, योगी बोले- जरूरी है तो शिफ्ट में पढ़िए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नमाज सड़क पर नहीं होने देंगे, सड़कें चलने के लिए हैं और आवागमन के लिए हैं। उन्होंने कहा, “…लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके यहां यूपी में क्या सड़कों पर सच में   नहीं होती। मैं कहता हूं कतई नहीं होती है, आप जाकर देख लो नहीं होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अरे सड़कें चलने के लिए हैं, क्या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा… क्या अधिकार है उसको सड़क रोकने का, आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है। जहां उसका स्थल होगा, वहां जाकर करे…”

योगी ने आगे कहा, “उन लोगों ने मुझसे कहा- साहब कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा- शिफ्ट में कर लो, तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो भाई संख्या नियंत्रित कर लो और नहीं है सामर्थ्य तो क्यों बेकार आगे संख्या बढ़ाए जा रहे हो।”

नमाज रोकेंगे नहीं लेकिन सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून को मानना शुरू करें। कानून का राज होगा, कानून का राज सबके लिए समान रूप से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी आवश्यक है, आप शिफ्ट में पढ़िए, हम उसको रोकेंगे नहीं लेकिन सड़क पर नहीं होने देंगे। सड़क चलने के लिए है, एक आम नागरिक, एक बीमार व्यक्ति और एक कामगार के लिए हैउन्होंने कहा, “हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे। सरकार का नियम सार्वभौम है, सबके लिए समान रूप से लागू होता है। हमने सबको कहा कि अब ये नहीं चलने देंगे। अराजकता सड़कों पर नहीं फैलने देंगे। प्यार से मानेंगे ठीक बात है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। हमारा काम है संवाद बनाना, आप संवाद से मानेंगे तो संवाद से नहीं तो संघर्ष से भी देख लो। बरेली मे ंलोगों ने हाथ आजमाने का कार्य किया, देख ली ताकत।इसलिए सरकार सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है।”मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीलांबाजार में एक जनसभा को संबोधित किया और वहां से बीजेपी-आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने BJP-RSS की तुलना जहरीले सांप से की

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button