अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र
ये गुफाएं महाराष्ट्र में हैं। इसे UNESCO ने इसे विश्व धरोहर (World Heritage Site) घोषित किया हुआ है। आपको बता दें कि यहां पर 30 गुफाएं हैं जो बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं। यहां की दीवारों पर बनी वॉल पेंटिंग्स पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों को दर्शाने के लिए कई मूर्तियां भी बनाई गईं हैं।ये भी महाराष्ट्र में हैं। यहां आपको हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यहां की सबसे प्रमुख गुफा “कैलाश मंदिर” है जिसे एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है। यह गुफाएं 6वीं से 10वीं सदी के बीच बनी थीं।
एलीफेंटा गुफाएं, मुंबई
मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित एलीफेंटा गुफाएं भी दुनिया भर में बहुत मशहूर है। इन गुफाओं को भोलेनाथ को समर्पित किया गया है और यहां ‘त्रिमूर्ति’ की भव्य मूर्ति देखने को मिलती है। इसे भी UNESCO ने संरक्षित विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है।