जैसे-जैसे गर्मी दस्तक दे रही है हमारे खानपान की आदतें भी बदलने लगी हैं. हम ऐसे भोजन की तलाश में रहते हैं जो न केवल हल्का हो बल्कि हमें एनर्जी भी दे और शरीर को ठंडक पहुंचाए. इस मौसम में सत्तू एक ऐसा सुपरफूड है जो कई घरों में अपनी जगह बना लेता है. तो इस गर्मी क्यों न आप भी आजमाएं सत्तू चीला की यह हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी जो आपको रखेगी फिट और तरोताजा
सामग्री
- 1 कप सत्तू का आटा
- ½ कप बेसन (वैकल्पिक, बांधने के लिए)
- 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)
- 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- ¼ कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार घोल बनाने के लिए
- तेल या घी सेकने के लिए
विधि
- एक बड़े कटोरे में सत्तू का आटा और बेसन मिलाएं.
- इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें.
- जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. चीला बनाने लायक होना चाहिए.
- घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सत्तू अच्छी तरह से फूल जाए.
- एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें.
- गरम तवे पर थोड़ा तेल या घी फैलाएं.
- एक कटोरी या चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डालें और हल्के हाथों से गोल या अंडाकार आकार में फैलाएं.
- चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक सेकें. किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें.
- तैयार सत्तू चीले को हरी चटनी, दही या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ गरमागरम परोसें.





