देश दुनिया

धड़ाम से गिरा सोना, अब 1 तोला रह गया बस इतने का, बनवा लो अपनी ज्वेलरी

सोने के दाम ऑल टाइम हाई से फिर अचानक गिर गए हैं। अचानक से सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना (Gold Rate) खरीदने वालों ने कुछ राहत ली है। सोना एक लाख के आंकड़े को छू कर फिर से वापस आ गया है। सोने के दाम गिरने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी पर ब्रेक लग गए हैं। सोने के दामों ने अचानक से गिरकर लोगों को राहत दी है तो वहीं, अब आम लोग सोना खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। सोने के दाम एक दिन में ही तीन हजार के करीब गिर गए हैं।

एमसीएक्स पर गिरे दाम

सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना करीब 3% तक गिरा है। 24 कैरेट सोने के दाम एमसीएक्स पर 96500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.17% गिरा है। ट्रंप और चीन की डील के संकेतों से कीमतें कम हुई हैं।  

अचानक आई गिरावट

लगातार सोने में दिख रही तेजी अब कम हो गई है। सोने की तेजी बुधवार को रुक गई है। देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखी गई।

 

जहां मंगलवार को एमसीएक्स (MCX) पर जून के सोने की कीमत 99 हजार को पार कर गई थी, वो अब तीन प्रतिशत के करीब गिर गई है। हालांकि, सोना कल ही गिरकर 97,350 रुपये पर आ गया था। जो आज 1883 रुपये तक गिरकर 95457 रुपये तक आ गया। 

 

 

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई गिरावट

ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से रेट जारी

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे तक 99.99 फीसदी शुद्धता सोने की स्पॉट कीमत 95780 रुपये चल रही है। यह दाम, मंगलवार को स्पॉट गोल्ड 99,100 के हाई पर चल रही थी। जो काफी गिर गई है। 

 

 

क्यों गिर गए सोने के दाम

सोने के दामों में गिरावट का बड़ा कारण अमेरिका ही है। यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते के संबंध में उम्मीद जताई। इसमें संकेत दिया कि डील से चीनी सामानों पर मौजूदा टैरिफ में काफी कमी आ जाएगी। अमेरिका चीन की बातचीत से सोने के दाम कम हो सकते हैं, अगर दोनों देशों के बीच सब सही हो जाता है। 

 

 

आगे क्या रहेंगे सोने के दाम

 

सोने के दामों में आगे भी ऊपर नीचे होंगे। विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार तकनीकी इंडिकेर्ट्स भी संकेत दे रहे हैं कि सोना ओवरबॉट जोन में है, इसलिए कीमतों में गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है। दूसरी और गोल्डमैन ने साल के अंत तक 3700 डॉलर प्रति औंस पर सोने के पहुंचने का अनुमान जताया है।वहीं, बैंक जेपी मॉर्गन के अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड प्राइस के बढ़कर 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जता दिया है। हालांकि नजदीक भविष्य में सोना गिर सकता है, अगर से भविष्यवाणी सच होती हैं तो सोने के दाम बढ़ सकते हैं, इसलिए अभी ज्वेलरी खरीदना अच्छा रहेगा। 

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button