देश दुनिया

भारत-पाक बॉर्डर पर संघर्ष… अमेरिका ने पहलगाम हमले के बाद अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा

वॉशिंगटन: अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को ‘हिंसक अशांति’ की आशंका के मद्देनजर कश्मीर और भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा नहीं करने के लिए कहा है। अमेरिकी नागरिकों के लिए यह परामर्श पहलगाम हमले के एक दिन बाद बुधवार को जारी किया गया है। कश्मीर के  पहलगाम में आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर भारत के अलग-अलग हिस्सों से गए पर्यटक थे। इसे साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद घाटी में सबसे घातक हमला कहा जा रहा है।अमेरिका विदेश विभाग की ओर से अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ताजा परामर्श में कहा गया है, ‘जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है। इस राज्य की यात्रा न करें (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह की यात्राओं को छोड़कर)। इस क्षेत्र में छिटपुट रूप से हिंसा होती है और भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर यह आम बात है। यह कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों- श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में होती है।

पाक सीमा के पास जाने से बचें

अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से भी बचने को कहा है, क्योंकि वहां सशस्त्र संघर्ष की आशंका है। वहीं भारत ने पहलगाम के पहले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने का फैसला लिया है। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य अताशे को भी निष्कासित करने की घोषणा की है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए किया गया ये सबसे बड़ा हमला है। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत मिल रहे हैं। भारत ने कई अहम फैसले भी इस हमले के बाद लिए हैं। इसमें सिंधु जल समझौता रद्द करना और अटारी चेकपोस्ट बंद करना भी शामिल है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button