Blog

Breaking News : IAS के बाद अब IPS अधिकारियों के तबादले, हटाए गए जितेन्द्र शुक्ला, विजय अग्रवाल होंगे दुर्ग के नए एसपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस के बाद अब बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला सहित 9 जिलों के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस विजय अग्रवाल दुर्ग के नए एसपी होंगे। जितेंद्र शुक्ला को CAF पांचवी बटालियन जगदलपुर भेजा गया है। छत्तीसगढ़ गृहविभाग ने कुल 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा पांच आईजी, 1 डीआईजी व एक एआईजी का ट्रांसफर हुआ है।

portal add

जारी सूची के अनुसार आईपीएस राजेश अग्रवाल को सरगुजा एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार एसपी, सूरज सिंह धमतरी एसपी, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ एसपी, योगेश पटेल बालोद एसपी, एसआर भगत गौरेला पेंड्रा एसपी और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का एसपी बनाया गया है।

office boy girl

जारी सूची के अनुसार सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। सीनियर आईपीएस अफसर व छत्तीसगढ़ के डीजीपनी पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस डीआईजी बनाए गए हैं।

book now

देखें आदेश

image 43
image 42

The post Breaking News : IAS के बाद अब IPS अधिकारियों के तबादले, हटाए गए जितेन्द्र शुक्ला, विजय अग्रवाल होंगे दुर्ग के नए एसपी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button