Blog

Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव

भिलाई। दुर्ग जिले के सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद डूबे दोनों में से एक की लाश सोमवार देर शाम लगभग 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया। वहीं दूसरे का शव मंगलवार की सुबह खोज लिया गया। शवों की खोज के लिए तांदूला से नहर के पानी को बंद करवाया गया तब जाकर रेस्क्यू पूरा हो सका। दोनों मृतक मंत्रालय में पदस्थ थे। इनकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अप्रैल रविवार के दोपहर बाद ही है। प्रहलाद यादव (40) व नंद किशोर धुरवे (38) अपने एक अन्य दोस्त के साथ बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौटते समय सेलूद के पास नहर के पास तेज बहाव को देखकर रुक गए। इस दौरान प्रहलाद यादव (40) पुल पर से नहर में पैर डालकर बैठा था। तेज बहाव के कारण उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बह गया। यह देख दूसरा दोस्त नंद किशोर धुरवे (38) उसे बचाने कूदा और वह भी बह गया। तीसरा दोस्त फोन पर बात कर रहा था और उसने यह देख मदद के लिए आवाज लगाई।

office boy girl

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना उतई  से पुलिस प SDRF की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। रविवार को देर शाम तक रेस्क्यू किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू हुआ। इस दौरान एसडीआएफ ने प्रशासन की मदद से तांदूला से नहर के पानी को रुकवाया गया। घटना के लगभग 24 घंटे बाद प्रहलाद यादव का शव खोज निकाला गया। लेकिन नंद किशोर का कुछ पता नहीं चला। सोमवार देर शाम को रेस्क्यू रोका गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह फिर से रेस्क्यू किया गया। पानी कम होने के बाद एसडीआरएफ ने जाल डालकर तलाश किया। आखिरकर घटना के 36 घंटे बाद मंगलवार की सुबह नंदकिशोर का शव भी बाहर निकाल लिया गया।

book now

प्रहलाद यादव धनौरा और नंद किशोर धुर्वे सुभाष नगर बोरसी का रहने वाला था। दोनों नया रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ थे। वो लोग छुट्टी होने से घर आए थे और रविवार को माता के दर्शन करने के लिए निकले थे।  एसडीआरएफ प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया सोमवार की शाम को पानी कम होने के बाद पहला शव मिला और मंगलवार की सुबह दूसरा शव बरामद किया गया। तांदुल जलाशय से नहरे में पानी हर साल छोड़ा जाता है, जिससे भिलाई स्टील प्लांट के मरोदा डैम को भरने के साथ ही किसान और दूसरे लोगों को निस्तारी के लिए तालाब भरा जाता है। इस समय नहर में पानी छूटने से नहर का पानी 15 फीट गहरा और बहाव काफी तेज था। इसी वजह से दोनों बहाव में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

The post Durg : 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला दूसरा शव, नहर में डूब गए थे दो दोस्त… एक दिन पहले मिला था एक का शव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button