Blog

हाईवे से 150 मीटर दूर बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर (एजेंसी)। यूपी के सीतापुर में रविवार को बोरे में भरी महिला की लाश मिली। लोगों ने देखा तो आसपास के अन्य लोगों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

portal add

घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सेतराम के पास की है। यहां हाईवे से करीब 150 मीटर अंदर बोरे में भरी एक लाश पड़ी थी। सुबह करीब 7 बजे लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बोरा खोलकर देखा तो महिला की लाश थी।

office boy girl

पुलिस लाश की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी थानों को जानकारी दी गई है। आसपास के जिलों में सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी दूसरे क्षेत्र में हत्या के बाद लाश यहां फेंकी गई है।

book now

The post हाईवे से 150 मीटर दूर बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button