Blog

भोरमदेव महोत्सव : 26 और 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन, सीएम साय व विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्री होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरा पर हैं। भोरमदेव महोत्सव 26 और 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के शुभारंभ व समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित मंत्री व सांसद शामिल होंगे।

office boy girl

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान दोनों दिवस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति भी रहेगी। इस लिहाज से महोत्सव स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष मंच निर्माण, आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी की उत्तम व्यवस्था और उच्च कोटि के साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आगंतुकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महोत्सव के दौरान बॉलीवुड, लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य-संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे।

मैकल पर्वत श्रृंखला की सुरम्य वादियों में स्थित भोरमदेव मंदिर, अपनी अद्भुत शिल्पकला और स्थापत्य के कारण ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ कहा जाता है। यह मंदिर हजार वर्षों से अधिक समय से आस्था, संस्कृति और विरासत का केंद्र बना हुआ है। भोरमदेव महोत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक है। ऐसे में इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक पूरी तन्मयता से तैयारियों की जा रही है।

The post भोरमदेव महोत्सव : 26 और 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन, सीएम साय व विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्री होंगे शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button