Blog

Big Accident : गुलाटियां खाती कार पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराई, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, तीन घायल

भिलाई। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे का सीसी टीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक्सीडेंट की भयावहता देखी जा सकती है। हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (22) गंभीर रूप से घायल हो गई। रायपुर में नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं कार में सवार तीन अन्य युवकों को दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

office boy girl

मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 मार्च को दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक होली के दिन अपने तीन पुरुष मित्रों के साथ के खाना खाने अंजोरा की ओ गई थी। खाना खाने के बाद स्कोडा कार क्रमांक CG 07 CP 7214 से घर लौट रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी और रास्ते में संतुलन बिगड़ा और सड़क पर फिसलते हुए पांच से 6 गुलाटियां खाते हुए पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराई।

हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कार सवार सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में ऋचा कौशिक की हालत काफी गंभीर हो गई। उसे रायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही ऋचा का ब्रेन काम करना बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी ऋचा ने दम तोड़ दिया।

वहीं कार सवार ऋचा कौशिक के 3 दोस्तों को भी दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे में क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं। कार तेज रफ्तार में थी। वह अंजोरा ढाबा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक कार से संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली। इस दौरान कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी ने शराब पी रखी थी और सभी नशे की हालत में थे। हादसे की वजह संभवत: इसे ही बताया जा रहा है।

The post Big Accident : गुलाटियां खाती कार पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराई, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की मौत, तीन घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button