पटना: सात दिन के विदेश दौरे पर गए बिहार के मुख्यंत्री नीतीश कुमार चार दिन में ही अपनी यात्रा पूरी कर भारत लौट रहे हैं। सीएम नीतीश आज रात या सुबह बिहार आ जाएंगे। नीतीश के जल्द विदेश से लौटने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि बिहार में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने वाला है। नीतीश अपने मौजूदा 9 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा होगी। अभी मौजूदा मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा से डॉ. प्रेम कुमार और जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हम से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के विदेश से लौटते ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नाम फाइनल हो जाएंगे।
15 मार्च को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार 15 मार्च को होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस बार करीब 27 सदस्य मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 36 हो जाएगी, जो विधानसभा की ताकत से मेल खाता हैइधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने अपनी एक सीट ‘हम’ पार्टी के संतोष मांझी को दे दी है। शेष तीन एमएलसी सीटों के लिए भाजपा ने मंगल पांडे, प्रो. लाल मोहन गुप्ता और अनमिका सिंह को नामित किया है। उम्मीद है कि वे आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
महागठबंधन के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
वहीं महागठबंधन के भी 5 उम्मीदवार आज विधानपरिषद के लिए नामाकंन किया। राजद की ओर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और वरिष्ठ पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया गया था। राजद प्रत्याशियों के नामांकन में पार्टी सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल हुए