रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी है। रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 80 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है। मीनल चौबे को डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोट मिले हैं। फिलहाल अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं। रायपुर के अलावा भाजपा ने जगदलपुर, अंबिकापुर व चिरमिरी में भी जीत दर्ज कर ली है। दुर्ग निगम में भी भाजपा की अलका वाघमार ने निर्णायक बढ़त हासिल कर लिया है। दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू बड़े अंतर से पीछे है।
The post Breaking News : रायपुर नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा की मीनल चौबे रिकार्ड मतों से जीती appeared first on ShreeKanchanpath.