Blog

दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव में भिलाई निगम के वार्ड 24, भिलाई चरोदा के वार्ड 32 व रिसाली निगम के वार्ड 34 में उपचुनाव हुए। इनके नतीजे सामने आ गए हैं। भिलाई निगम के वार्ड 24 से भाजपा के प्रदीप सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी दानवीर देवांगन को 876 वोटों से हरा दिया है। प्रदीप सेन को कुल 1958 वोट व दानवीर को 1082 वोट मिले। 47 वोट नोटा में भी पड़े हैं।

इसी प्रकार नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती से भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को हरा दिया है। भाजपा को यहां 1033 वोट व कांग्रेस को 422 वोट मिले। इसके अलावा रिसाली निगम के वार्ड 34 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के राहुल राय ने भाजपा के हरबंस कोसरिया को हरा दिया है। राहुल राय को 814 व हरबंस कोसरिया को 593 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी चंपा लाल डहरे 93 मत मिले।

The post दुर्ग उपचुनाव रिजल्ट : भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा व रिसाली में कांग्रेस की जीत appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button