भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। नगर निगम दुर्ग से भाजपा ने तेज तर्रार अलका वाघमार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रायपुर से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाली मीनल चौबे प्रत्याशी होंगी। राजनांदगांव में एक बार फिर मधुसूधन यादव को भाजपा ने कैंडिडेट बनाया है।
इसके अलावा भाजपा ने बिलासपुर से पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। कोरबा से संजूदेवी राजपूत, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे को टिकट दिया गया। इसी प्रकार, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, अंबिकापुर से मंजूषा भगत व चिरमिरी से राम नरेश राय को प्रत्याशी बनाया है।
देखें पूरी सूची
The post Breaking News : दुर्ग से अलका वाघमार व रायपुर से मीनल चौबे लड़ेंगी महापौर चुनाव… भाजपा ने 10 निगमों में घोषित किए नाम appeared first on ShreeKanchanpath.