Blog

आदिवासी जनजातीय महोत्सव 3 से 5 फरवरी तक, महिलाओं के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मिलेगा मंच

भिलाई। आर्य युवा केंद्र के तत्वाधान में सुक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित महोत्सव 2025 का 3 से 5 फरवरी तक महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन मे 60 MSME यूनिट भाग लेंगी। जिसमे महिलाओ द्वारा निर्मित उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, तीन दिनों मे महिलाओ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन जैसे डांस , रंगोली, गायन, अन्य रंगरग प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

आयोजन को लेकर प्रदेश प्रभारी लताश्रषि चंद्राकर ने प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि गया कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक सेवा देने वाले समाजसेवियो को सम्मानित किया जायेगा, मंच के माध्यम से छत्तिसगढ संस्कृति को बढ़ावा दिया जायेगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा सहयोग किया जायेगा। कार्यरम मे विभिन सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। My gov , भारत सरकार की योजनाओं से सभी का पंजीकरणा किया जाएगा।

लताश्रषि चंद्राकर ने बताया कि विभिन्न सामाजिक,  राजनैतिक, सरकारी जगत के प्रमुख लोग इस आयोजन की शामिल हो कर  महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के द्वारा बनाये गये उत्पादों की मर्केटिंग के लिए का मंच प्रदान करना है। भारत सरकार MSME मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी महिलाओं तक पहुंचना है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से  शशांक चोपड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत  रक्षा मंच,  शांता शर्मा, पुशेष आतरे आदि उपस्थित रहे।

The post आदिवासी जनजातीय महोत्सव 3 से 5 फरवरी तक, महिलाओं के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए मिलेगा मंच appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button