देश दुनिया

छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में तूफान, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट! IMD ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कहीं घना कोहरा, कहीं शीतलहर, तो कहीं भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले तीन दिनों तक देशभर में बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का असर रहेगा। हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। पछुआ हवाएं चल रही हैं, जबकि राजस्थान, हरियाणा और गुजरात तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

  • पश्चिमी हिमालय: भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र: आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: कई नेशनल हाईवे और सड़कें बर्फबारी के कारण बंद।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली में पिछले दो दिनों की बारिश ने 101 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1923 के बाद सबसे अधिक है। घने कोहरे और बारिश के कारण दिल्ली से चलने वाली 14 ट्रेनें लेट हैं।

राजस्थान और उत्तर भारत का हाल

अजमेर में पिछले 24 घंटों में 21.4 मिमी बारिश हुई, जो 14 साल में सबसे ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में ठंड और बारिश के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का कहर

  • श्रीनगर: भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड बंद हैं।
  • हिमाचल प्रदेश: 4 नेशनल हाईवे और 319 सड़कें अवरुद्ध।
  • उत्तराखंड: चीन सीमा से जुड़ा तवाघाट-लिपुलेख हाईवे ब्लॉक।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 से 6 जनवरी के बीच दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। हवाओं की गति 50 किमी/घंटा तक रह सकती है।

प्रभावित जनजीवन

  • श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें रद्द।
  • 100 से अधिक गांवों का संपर्क शहरों से कट गया।
  • मनाली में 14 साल बाद 24 घंटे में 78 मिमी बारिश हुई।

देशभर में ठंड और बदलते मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button