कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक खड़ी ट्रेक्टर से पिकअप टकरा गई। पिकअप में सावार 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के अमोडा मार्ग में देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। पिकअप में सवार लोग नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। करना गांव के पास पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे। मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
The post Big Accident : कांकेर में खड़ी ट्रेक्टर से टकराई पिकअप, एक की मौत और 8 घायल appeared first on ShreeKanchanpath.