छत्तीसगढ़ में नये साल के पहले मौसम (IMD ALERT) बदल गया है। बस्तर के कई हिस्सों में बारिश हुई है, फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के मुताबिक बंगाल में एक सिस्टम एक्टिव है जिसके असर से समुद्र से नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और ठंड का असर कम होने लगा है मौसम विभाग ने पहले ही बस्तर में मौसम के बदलने की चेतावनी दी थी। दोपहर बाद से ही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ का असर, 22 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। छिटपुट बारिश होगी और आसमान में बदली छाई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल भी बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से नमी आने से प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री बढ़ गया है।प्रदेश में नमी और बारिश की स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। तब तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी।