Blog

Bhilai Breaking :  पत्थर खदान मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान… हत्या की आशंका

भिलाई। शनिवार का दिन दुर्ग पुलिस को परेशान करने वाला रहा है। खुर्सीपार में हत्या के बाद उतई में शराब पीने को लेकर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। अब एक और मामला उतई थाना क्षेत्र से सामने आया है। उतई थाना क्षेत्र के छाटा गांव स्थित पत्थर खदान में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। महिला की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोड पेंडरी और छाटा के मध्य एक पत्थर खादान में एक महिला का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और पीएम के लिए रवाना किया। आसपास पूछताछ के बाद मृतक महिला की शिनाख्त उर्मिला हिरवानी के रूप में हुई है। महिला ग्राम अचानकपुर निवासी बताई जा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल में मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या का शव को यहां ठिकाने लगाया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि महिला संभवत: हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। उतई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

The post Bhilai Breaking :  पत्थर खदान मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान… हत्या की आशंका appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button