Blog

छत्तीसगढ़ में घर पर सो रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला, शरीर नोचकर ले ली जान…. ग्रामीणों में दहशत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घर पर सो रही वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। तेंदुए ने न सिर्फ हमला किया बल्कि वृद्धा के शरीर को नोच दिया और घर से 2 किमी दूर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। गुरुवार को ग्रामीणों ने वृद्धा की क्षत विक्षत लाश देखी और वन विभाग को सूचना दी। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मडेली में वृद्ध महिला की लाश जंगल में पड़ी हुई थी। जंगल के पास बने घर में  सुखबती कमार (65) नाम की महिला रहती थी। उसके घर पर कुंडी नहीं थी और दरवाजा भी खुला रहता था। बुजुर्ग महिला का एक भतीजा है जो कभी कभी आता था। इस बीच बुधवार आधीरात को तेंदुए ने महिला को अपना शिकार बनाया। तेंदुए ने महिला को बुरी तरह नोच दिया और जबड़े में दबा कर घर से दो किमी दूर जंगल में लेजाकर छोड़ दिया।

सुबह ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दी। महिला के शरीर का एक हिस्सा गायब मिला और फेफड़े का हिस्सा भी गायब था। आशंका है कि वृद्धा का शिकार करने के बाद तेंदुआ शरीर के उन हिस्सों को खा गया। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत है। वहीं आस-पास गांव में वन विभाग ने कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा है।

The post छत्तीसगढ़ में घर पर सो रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला, शरीर नोचकर ले ली जान…. ग्रामीणों में दहशत appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button