छत्तीसगढ़

जनादेश दिवस और विश्वास की विजय

जनादेश दिवस और विश्वास की विजय

कवर्धा। 04 दिसंबर 2023 को कवर्धा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की ऐतिहासिक जीत ने न केवल एक राजनीतिक पल का निर्माण किया, बल्कि यह एक जनादेश दिवस बनकर उभरा, जो विश्वास और आशाओं की विजय का प्रतीक है। यह दिन यह साबित करता है कि जनता का विश्वास और संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।
“विजय आशाओं की वर्षगांठ विश्वास की“ यही नारा इस दिन को विशेष बनाता है। यह विजय केवल एक नेता की नहीं, बल्कि उन लाखों नागरिकों की है, जिन्होंने कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद अपने विश्वास को कायम रखा। श्री विजय शर्मा ने जनादेश को एक शक्ति के रूप में देखा और इसे जनकल्याण और विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बनाने का संकल्प लिया।
श्री शर्मा ने इस दिन अपने संबोधन में कहा कि “हमने यह जीत जनता के समर्थन और विश्वास से हासिल की है। यह हमारी जीत नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है जिसने हमें इस सफलता तक पहुँचने का अवसर दिया। अब, हम इस विश्वास को और मजबूत करेंगे और कबीरधाम के विकास की दिशा में और भी बड़े कदम उठाएंगे।
“हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे“ यह संदेश छत्तीसगढ़ सहित अब हर एक कबीरधामवासी के दिल में बसा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी कैबिनेट टीम ने अपने पहले वर्ष में कई ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, और अब उनका दृढ़ संकल्प है कि भविष्य में भी जनता की सेवा में और अधिक कार्य किए जाएं। इस जनादेश दिवस पर, कबीरधाम जिले के नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी उम्मीदों और विश्वास को और प्रगाढ़ किया, और यह साबित किया कि उनकी मेहनत और संघर्ष ही इस जीत का असली कारण है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button