छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

*सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन*

कवर्धा,  सितंबर 2026। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कुंडा में सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मचारियों को विभिन्न गतिविधियों के बेहतर संचालन के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा लोगों की सहभागिता के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाए।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने तथा परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक करने के संबंध में जानकारी दी गई।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button