छत्तीसगढ़

आशीर्वाद का दीया’ के लिए कबीरधाम में तैयारियां पूरी, 17 सितंबर को 1.50 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला*

*‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए कबीरधाम में तैयारियां पूरी, 17 सितंबर को 1.50 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला*

*कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में होगा वृहद आयोजन, शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे दीप*

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होगा जनभागीदारी का आयोजन, हर घर दीप जलाने का आह्वान*

कवर्धा, सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे जिले की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में व्यापक जनभागीदारी के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मैदान और भारत माता चैक में वृहद आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में भी नागरिक अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में सहभागिता निभाएंगे।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि कबीरधाम जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 1 लाख 50 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जिलेवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन को सुचारू, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायवार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारियों, जनभागीदारी तथा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल, दीप प्रज्ज्वलन, नागरिकों की सहभागिता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मिनीमाता चैक, महामाया मंदिर, गुरुनानक गेट एवं कैलाश नगर क्षेत्र, सुखाताल एवं बम्हनी क्षेत्र, मैनपुरी व बरपेलाटोला तथा पिपरिया, रबेली, बाजार चारभाठा, बिरकोना, नवघटा एवं राजानवागांव, चिल्फी व खैरबनाकला, जैतपुरी एवं बोड़ला क्षेत्र, तारेगांव जंगल, भोरमदेव (चैरा), बैजलपुर एवं पोड़ी, झलमला, रेंगाखारकला व खारा, स. लोहारा, सूरजपुरा जंगल एवं सिंगारपुर जंगल, महामाया मंदिर पंडरिया एवं रौहा, मैनपुरा, पाढ़ी एवं दुल्लापुर बा., कापादाह एवं किशुनगढ़, कोदवागोड़ान, कुकदूर तथा देवसरा एवं नेउर, कामठी एवं कुण्डा, दामापुर एवं रूसे, सेन्हाभाठा, पाण्डातराई, पलानसरी, जंगलपुर एवं मोहगांव, इंदौरी, झलमला, गुढ़ा एवं मरका, रणवीरपुर, रामपुर (ठाठापुर) तथा बीरेन्द्रनगर क्षेत्र शामिल हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button