🌍 “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सांकरा, जोंक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सांकरा (जिला महासमुंद) में दिनांक 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम थी — “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जो सम्पूर्ण मानवता, प्रकृति और स्वास्थ्य के मध्य सामंजस्य की भावना को सुदृढ़ करती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सतपाल सिंह छाबड़ा (सरपंच, सांकरा), एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, तथा विशिष्ट अतिथियों – श्री पम्मी छाबड़ा (जनपद सदस्य), श्री पुरुषोत्तम घृतलहरें (जनपद सदस्य), श्री हलधर जी (भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष), श्री मनोज बारीक तथा डॉ. सुशील प्रधान के स्वागत के साथ हुआ।
इसके पश्चात सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगणों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योग सत्र का संचालन श्री सुनील पटेल द्वारा किया गया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान जैसी योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों को समझाया। तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री दीपक देवांगन ने निरंतर योगाभ्यास को जीवनशैली में अपनाने हेतु सभी को शपथ दिलाई और कहा कि –
“योग केवल व्यायाम नहीं, यह शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है।”
मुख्य अतिथि श्री सतपाल सिंह छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा –
“योग भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है, जिसे आज पूरा विश्व अपनाकर स्वास्थ्य और शांति की ओर अग्रसर हो रहा है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए तथा भावी पीढ़ी को भी इसके प्रति प्रेरित करना चाहिए। व्यस्ततम जीवनशैली में भी 10–20 मिनट का योग हमें दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। हमें कम से कम 10 मिनट योग प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए।”
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता –
एस.डी. भोई, टी.डी. कुमार, पी.एल. नायक, एम.आर. सिदार, एस.के. पटेल, अजय नायक, सोहन नायक, आई.के. डडसेना, प्रमोद प्रधान, अशोक कुमार वाजपेयी, मोनिका तिवारी, भरत पटेल, सुभरन नेताम, भोसले मैडम, सोना मैडम, मंदाकिनी प्रधान, मंगलादेवी साहू, अलका साहू, भूमिका सिन्हा, नीलू जैसवाल, अवंतिका साहू, प्रीतिबाला दास, दिव्या भारती खलखो, तनु विश्वकर्मा, अखलेश शुक्ला, शेखर चौधरी, आशीष कुशवाहा, प्रतीक्षा तिवारी, किरण व्यवहार, पूजा भोई, चंचला देवांगन, प्राची शर्मा, जय प्रकाश पटेल एवं सत्यप्रकाश पात्रे सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अजय नायक द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री दीपक देवांगन द्वारा किया गया।